सर्वोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह सम्पन्न
आजमगढ़ जिले के सर्वोत्तम शिक्षण संस्थानों में से एक हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 30 मार्च 2025 को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किया गया . विद्यालय परिसर में सुबह से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की चहल-पहल देखने को मिल रही थी .. छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा थी, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की मेहनत का फल जानने के लिए उत्सुक थे…. पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और पोस्टरों से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासमय हो गया….
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई…इसके उपरांत विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तथा प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने पुष्प अर्पित कर वंदना की….विद्यालय की छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया…
समारोह में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका कंचन यादव ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर इन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया… साथ ही, छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया गया….इस ख़ास मौके पर विद्यालय के मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहाकि जबसे मैंने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा है तभी से मैं प्रत्येक दिन को चुनौती के तौर पर लेता हूँ . मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं यहाँ पर पढ़ने वाले बच्चों को बेस्ट से बेस्ट ऑप्शंस दे सकूँ , ताकि वो जीवन में निर्धारित अपने लक्ष्यों को पा सके . उन्होंने कहाकि यहाँ पर बच्चों के भविष्य का आधार तैयार किया जाता है , जिससे छात्र – छात्राएं आगे चलकर अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें . उन्होंने अच्छे नंबर लाने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाये दी ..वहीँ बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले बच्चों को भी आज एक नया लक्ष्य मिला है कि वह जीतोड़ म्हणत करें , असंभव कुछ भी नहीं . वहीँ उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहाकि विद्यालय और अभिभावक मिलकर प्रयास करेंगे तो परिणाम ऐतिहासिक होगा ..

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी में
कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक:
नर्सरी: सक्षम सिंह, देवांश यादव, नायरा बौद्ध, अश्विन गुप्ता
एलकेजी: सोहम श्रौत्या, जायना खान, प्रन्वी पांडे, अद्वित पांडे
यूकेजी: नितिक्षा राय, आराध्या, आर्यवीर यादव, इसिका सिंह
कक्षा एक से पाँच तक: आराध्या सिंह, आर्यन यादव, रिया प्रकाश, नव्या यादव, आस्था पांडे, श्रृष्टि यादव, पीहू पांडे, खुशी यादव, दिव्यांश राय, हर्ष प्रकाश यादव, अनमोल यादव, आदि।
कक्षा छह से ग्यारह तक
कक्षा छह: विधी गौतम, मुस्कान शालिनी, दिव्या यादव
कक्षा सात: साक्षी यादव, दिप्ती चौहान, सलोनी यादव
कक्षा आठ: मनष्वी दुबे, अनुष्का यादव, आयुषी यादव
कक्षा नौ: साक्षी यादव, श्रेया पांडेय, मधुलिका निषाद
कक्षा ग्यारह: फ्रूटी यादव, पावन्या यशस्वी, आकाश यादव, नैतिक अस्थाना
सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें मृदुल पांडे, उज्जवल यादव, अनुज यादव, हर्षिता यादव, अर्नव शर्मा, सुशील यादव, युवराज यादव आदि शामिल थे।
वहीँ विद्यालय के प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने कहाकि हमारे सभी टीचर्स ने 100% एफर्ट किया है , जिससे परिणाम बेहद शानदार आया है . हम पढाई के साथ – साथ दूसरी एक्टिविटी कराते हैं , ताकि फ्रेश माइंड से बच्चे पढ़ सकें और अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हुए उसे हासिल कर सकें .
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका कंचन यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य श्री विधान तिवारी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन और समर्पण का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में समस्त अध्यापकगण एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
