Breaking News

पीडीए की विचारधारा भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी: अखिलेश यादव..

Spread the love

पीडीए की विचारधारा भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी: अखिलेश यादव

मुबारकपुर, आजमगढ़ – बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी की बैठक में समाजवादी पार्टी के मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
शुक्रवार को मुबारकपुर विधानसभा के सठियांव में सपा कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म की भावनाओं का सहारा लेकर सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेता शिक्षा, महंगाई और बेरोज़गारी जैसे जरूरी मुद्दों पर बात नहीं करते, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भड़का कर नफरत की राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा, “जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, तब तक देश में भाईचारा और सौहार्द कायम नहीं हो सकता। आम जनता का जीवन तभी बेहतर होगा जब भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए।”
बैठक में सपा विधायक ने बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी संगठन को मजबूत करने की अपील की और कहा कि इस संगठन के माध्यम से पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा सरकार को अच्छे से समझ चुकी है और किसी बहकावे में नहीं आएगी।
बैठक की अध्यक्षता दीप चंद्र विशारद ने की, जबकि संचालन राम चरन राम ने किया। इस मौके पर ओम प्रकाश राम, राधेश्याम भारती, राम चरण मास्टर, अनीता चौधरी, सिकंदर कन्नौजिया, सिकंदर चौधरी, राजेश प्रधान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह बैठक संगठन की कार्ययोजना को बेहतर बनाने के लिए हर महीने आयोजित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial