Breaking News

इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Spread the love
चिकित्सा मित्र बनाकर ग्रामीण चिकित्सकों को मिले सम्मान : एचसी विश्वकर्मा

आजमगढ़। पराचिकित्सकों एवं ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं के निदान को इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन मंगलवार को  अध्यक्ष डा एचजी विश्वकर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा गया।
डा एचजी विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण जनों को बेहतर आकस्मिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में पराचिकित्सकों एवं ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पांच सूत्री मांगों के बावत बताया कि पराचिकित्सकों एवं अनुभवशील ग्रामीण चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार करने का अधिकार प्रदान किया जाए। नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के हर विभाग की भर्ती निकली जाए, अनुभवशील ग्रामीण चिकित्सकों को शासन द्वारा अधिकृत कुशल चिकित्सकों जैसे (जिला चिकित्सालय, सामुदायिक केंद्र एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सालय) द्वारा 6 से 12 माह का प्रशिक्षण दिलाकर प्राथमिक उपचार करने की स्वीकृति प्रदान की जाए। स्वास्थ्य संबन्धित रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता के लिए पराचिकित्सकों को प्राथमिकता दी जाए। पराचिकित्सकों एवं ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मान देते हुए चिकित्सा मित्र बनाया जाए और चिकित्सकों के हो रहे प्रशासनिक उत्पीड़न को रोका जाए।
इस अवसर पर डॉ एच जी विश्वकर्मा, डॉ अमन विश्वकर्मा, डॉ शैलेंद्र यादव, डॉ नविशान अहमद, डॉ आर पी शर्मा, डा रवि प्रकाश डा प्रमोद विश्वकर्मा, डा प्रवेश यादव, डा आर के सक्सेना, डा विजय यादव, डा उमाशंकर यादव, डा अवधेश विश्वकर्मा, डा पी के सागर, डा विजय मौर्य, डा राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial