Breaking News

सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Spread the love

आज़मगढ़ :- सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर परंपरागत भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ गौरी शंकर घाट पर जन्माष्टमी मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में अध्यनरत नन्हें बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा की झांकियां प्रस्तुत की साथ ही बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे- ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, ड्रेस कंपटीशन आदि में प्रतिभाग किया। संस्था के सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया। संस्था की सचिव साक्षी पांडे द्वारा श्री कृष्णा के जीवन और श्रीमद् भागवत गीता के उपदेशों का जिक्र करते हुए कहा कि हमें भी श्री कृष्ण की तरह ही अपने जीवन को समाज के कल्याण के लिए दूसरों के भले के लिए जीना चाहिए, जानवरों के प्रति प्रेम का भाव और जरूरतमंदों के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य हर्ष जायसवाल, निलेश मद्धेशिया, शेषन गुप्ता, स्मिता उपाध्याय एवं निशांत उपाध्याय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial