Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए युवक की बाइक में घुसा सांप

Spread the love

बलिया :-  बलिया जिले में एक अजीब और डरावनी घटना घटी। मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए एक युवक ने अपनी बाइक जिला अधिकारी कार्यालय पर खड़ी की। जैसे ही युवक वहां से हटा, उसने देखा कि उसकी बाइक में एक सांप घुस गया है।
युवक के चिल्लाने पर वहां एकत्रित लोग भी चौंक गए और घटना को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद भी जब सांप बाइक से बाहर नहीं निकला, तो युवक ने एक बाइक मिस्त्री को बुलाया। मिस्त्री ने बाइक खोली और पाया कि सांप बाइक की हेडलाइट के अंदर छिपा हुआ था।
सांप को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया, जिसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। युवक बलिया के नगरा थाना क्षेत्र का निवासी है और वह अपनी बहन को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए बलिया आया था, जिसका परीक्षा केंद्र मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial