Breaking News

आजमगढ़ में खेत में मिला युवती का शव, दुपट्टे से गला कस कर हत्या की आशंका

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह, आज़मगढ़ 

आजमगढ़ :- एक तरफ जहाँ पूरा देश रक्षाबंधन की ख़ुशी मना रहा है …वहीँ दूसरी तरफ रक्षाबंधन वाले दिन ही आजमगढ़ जिला सुबह – सुबह दहल गया . दरअसल एक 21 साल की लड़की का शव बाजरे के खेत में मिला है . मृत लड़की के गले में दुपट्टे का फंदा लगा मिला . सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया . पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ,  एसपी ग्रामीण चिराग जैन व स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाएं हैं , उन्हें जहाँ लड़की का शव पड़ा मिला ….वहां से लगभग 50 मीटर दूर सड़क पर …युवती के मोबाइल का टूटा हुआ कवर, ग्लास, और उससे जुड़े हुए कुछ अन्य समान भी बरामद हुए हैं .
ये घटना अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमगिलिया गांव की है . गाँव निवासी मिठाई यादव की बेटी सुमन यादव बीए की छात्रा थी . सुमन की माँ ने बताया कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ये सब कैसे हो गया . वहीँ सुमन की छोटी बहन भी इस घटना से अवाक है , उसे भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि उसकी बहन की हत्या किसने कर दिया . इस घटना से गाँव में दहशत का माहौल है . वहीँ जिले के पुलिस कप्तान ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी , एक 21 साल की लड़की का शव मिला है . उन्होंने बताया कि देखने से ऐसा लग रहा है कि लड़की की गला दबा कर हत्या की गयी है . पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठा किया है और डेथ बॉडी को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है . उन्होंने कहाकि पुलिस घटना की जांच कर रही है , लोगों से पूछा जा रहा है और बहुत जल्द इस घटना का खुलासा भी होगा .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial