Breaking News

इंडिया गठबन्धन के लोक सभा 52 के प्रत्याशी उज्वल रमण ने लोगों से मांगा समर्थन।

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज :- जसरा यमुना नगर विकास खण्ड जसरा के बुदांवा गांव में एक सभा को सम्बोधित करते हुए उज्वल रमण ने कहा कि जो विकास अभी तक यमुना पार में नहीं हुआ मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वो विकास मैं करुंगा।
उन्होंने कहा कि हमें इस तरह से प्यार और आशीर्वाद आप सभी देव तुल्य जनता जनार्दन का मिल रहा है तो निश्चित हैं कि यह जित आप लोगों को ही मिलेगा।
उज्वल रमण ने डोर टू डोर जाकर लोगों से समर्थन मांगा है। जसरा ब्लाक, जसरा बाजार, बुदांवा,और आस पास के तमाम गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात कर हाथ के पंजे के सामने वाली बटन दबाकर वोट देने की अपील की। गांव के लोगों में भी गज़ब का उत्साह देखने को मिला। लोगों में भी क्षेत्रीय सांसद चुनने के विषय में चर्चा बराबर हो रही हैं। वहीं पर जमुना पार में सभी जाति धर्म के लोगों का साथ उज्वल रमण को मिल रहा है।
इस मौके पर रतन केसरवानी, दिनेश पटेल, महमूद अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम कोटर, परवेज, सुरेंद्र केसरवानी, शालिग्राम भारतीय, बबलू, मुराद अहमद, जमाल अहमद, राजू, सनी भारतीय, शिवाकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial