खबर आज़मगढ़ ज़िले से है ….जहाँ आज समाजवादी पार्टी के सदर और लालगंज के दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया …नामांकन दाखिल करने से पहले पूरे विधि-विधान से पूर्व सांसद वसपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने पूजा अर्चना किया . इसके बाद धर्मेन्द्र यादव की बहन अंजलि यादव ने तिलक लगाकर आरती उतारकर धर्मेन्द्र यादव की जीत की प्रार्थना किया . इसके बाद धर्मेन्द्र यादव नामांकन करने पहुंचे . इस दौराम एमएलसी व वरिष्ठ नेता बलराम यादव , एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली , विधायक संग्राम यादव , विधायक नफीस अहमद , विधायक दुर्गा प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष हवलदार यादव , लालगंज के प्रत्याशी दरोगा सरोज आदि लोग मौजूद रहे . नामांकन करने के पश्चात धर्मेन्द्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहाकि सबसे पहले आज के दिन मैं नेता जी मुलायम सिंग यादव को नमन करता हूँ . क्योंकि मुलायम सिंह यादव ने अपने खून – पसीने से इस जिले को सींचा है , जिसकी वजह से यहाँ के दस के दस विधायक विधानसभा में हैं . उन्होंने कहाकि हमें और हमारे लालगंज के साथी दरोगा सरोज को यहाँ की जनता आशीर्वाद देकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजने का काम करेगी .. उन्होंने कहाकि मैं आजमगढ़ के जनमानस को विश्वास और भरोसा दिलाता हूँ , जिस उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे भेजा है , मैं उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा .यहाँ की जनता की आवाज़ बनने का काम करूंगा .
उन्होंने इस दौरान निरहुआ और आम्रपाली दूबे पर हमला बोलते हुए कहाकि ज़रा इनका एफिडेविट भी ज़रूर चेक करवा लेना कि सच क्या है …जो उन्होंने अपने हलफनामे में कहा है …या सच वो है जो उन्होंने रामभद्राचार्य के समक्ष कहा था . इसके साथ ही धर्मेन्द्र यादव ने वैक्सीन पर भी बड़ा बयान दिया और कहाकि जब अखिलेश यादव ने इनकी वेक्सीन पर सवाल उठाये तो पूरे भाजपाई उबल पड़े थे , आज क्या जवाब है किसी के पास ..आज कम उम्र के लड़के हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं . उकता इन्होने उन वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी चन्दा लिया . धर्मेन्द्र यादव ने कहाकि देखिये जनता त्रस्त हो चुकी है इस झूठी सरकार से और इसी चुनाव में जनता इनका फैसला करेगी .
