Breaking News

पेपर लीक से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार मय , कहाँ है योगी का बुल्डोज़र – धर्मेन्द्र यादव

Spread the love

आजमगढ़ लोकसभा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने अपने सरफुद्दीन पुर चुनाव केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक की तथा चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की .
मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पेपर लीक की वजह से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है लेकिन पेपर लीक कराने वालों के घर का रास्ता आज तक बुलडोजर नहीं देख पाया हमारे देश के युवा बड़ी संख्या में सेना में अपनी सेवाएं देते थे जहां एक तरफ उनकाे रोजगार मिलता था वहीं दूसरी तरफ उनके मन में देश सेवा का अवसर, लेकिन अग्निवीर के माध्यम से सरकार ने उनका भविष्य भी अंधकारमय कर दिया .
इलेक्टोरल बांड के माध्यम से सरकार द्वारा वसूली करवाई जा रही थी चंदा के बदले धंधा देने काम किया गया जिसने चंदा नहीं दिया उसके ऊपर ईडी सीबीआई की छापे पाड़वाए गए और यह सब काम उस सरकार ने किया जिसके मुखिया कहते थे “ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में डायल 100 , मुफ्त एंबुलेंस जैसी सेवा दिया विश्व स्तरीय एक्स्प्रेस वे दिया रोजगार सृजन करने का काम किया आज देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इसकी शुरुआत कल से होने जा रही है बदलाव की जो हवा पश्चिम से शुरू हुई है वो आंधी का रूप लेने जा रही है ! बैठक में समाजवादी पार्टी के विधायक वरिष्ठ नेता गण, कार्य कर्ता साथियों के साथकांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, कंम्युनिस्ट पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial