Breaking News

आज़मगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिनंदन एनुअल रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेरिमनी का आयोजन

Spread the love

खबर आज़मगढ़ जिले से , जहाँ सिधारी क्षेत्र अंतर्गत महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिनंदन एनुअल रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेरिमनी का आयोजन भव्य रूप से किया गया . जिसमे बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया …इस दौरान स्कूल के जिन बच्चों ने अपने क्लास में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया ..उन्हें भी सम्मानित किया . कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन सी की गयी ..इसके बाद बच्चों ने अपने हैरतंगेज प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया .. नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,गणेश वंदना, स्कूल चले हम, रानी लक्ष्मीबाई थीम डांस की बेहतरीन प्रस्तुति सब का मन मोह लिया ।इसके बाद अभिनंदन स्वरूप मंच पर अपनी अपनी कक्षाओं में मेधावियों को उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने पर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रबंधक श्री डीपी मौर्य जी ने नए सत्र 2024-25 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और और बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा करने की प्रेरणा दी ..इस दौरान विद्यालय परिवार ने आये हुए सभी अतिथियों का जमकर स्वागत किया और उन्हें बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया . आये हुए अतिथियों ने बछ्कों के प्रदर्शन पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की .

आपको बताते चले की सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिनंदन एनुअल रिजल्ट डिसटीब्यूशन सेरिमनी का आयोजन भव्य रूप से  किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत श्री लक्ष्मण मौर्य अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक आजमगढ़,  श्री मनीष सिंह क्षेत्रीय सह संयोजक ,शिक्षक प्रकोष्ठ ,गोरखपुर क्षेत्र ,श्री गोविंद  दुबे ,प्रदेश महासचिव ,उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ ,श्री रमाकांत वर्मा प्रबंधक प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज श्री शिवगोविंद गोविंद सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष सीबीएसई मैनेजर संगठन, भारत , डॉ दीपक पांडे जी नोडल ऑफिसर पीजीआई हॉस्पिटल् एवं अध्यक्ष रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल तिवारीपुर ,विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रामनयन मौर्य, उपप्रधानाचार्य श्री एस.एन. यादव
आदि लोगों ने भव्य रूप से दीप  प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत की  । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,गणेश वंदना, स्कूल चले हम, रानी लक्ष्मीबाई थीम डांस की बेहतरीन प्रस्तुति सब का मन मोह लिया ।इसके बाद अभिनंदन स्वरूप मंच पर अपनी अपनी कक्षाओं  में मेधावियों को उत्कृष्ट स्थान  अर्जित करने पर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रबंधक श्री डीपी मौर्य जी ने नए सत्र 2024-25 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और और बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा करने की प्रेरणा दी ।
विद्यालय कोऑर्डिनेटर-श्री आनंद मौर्य,
एक्टिविटी इंचार्ज- श्री धीरेंद्र मोहन , एक्टिविटी हेड- शरद गुप्ता, किशन यादव, रामचरण मौर्य, बृजराज यादव, कमलेश यादव , नीतू भारती, दिनेश यादव, नीरज यादव, आरके यादव, अनिल राजभर, सोनल सिंह ,अनुराधा ,आरोही मोदनवाल, जितेंद्र तिवारी, राजेश यादव,शुभम मौर्य, असरार अहमद,अभिषेक कुमार , साधना गुप्ता, सरिता मिश्रा, प्रगति सिंह, प्रीति गुप्ता, संध्या यादव, जूही राय, प्रेमा यादव, निहारिका गुप्ता,  ,प्रीति यादव ,दीपिका सिंह, प्रिया श्रीवास्तव ,आदित्य मिश्रा, महेंद्र यादव, विनोद राव, तेज प्रकाश, अरविंद यादव, बृजलाल मौर्य आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial