खबर आज़मगढ़ जिले से है , जहाँ चन्द्रमा ऋषि के आश्रम के निकट मुजफ्फरपुर स्थित बाबा बैजनाथ जी इंटरकालेज में एनुअल फंक्शन शानदार अंदाज में मनाया गया . इस ख़ास मौके पर पूरे विद्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया .. मुख्य गेट के दोनों तरफ फ्लैक्स के माध्यम से समय – समय पर विद्यालय में आये गणमान्य व्यक्तियों तथा जब भी शासन स्तर , प्रशासनिक स्तर पर विद्यालय को सम्मानित किया गया ..उन सभी दृश्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया . वहीँ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति को लेकर छोटे बच्चे हों या बड़े बच्चे सभी उत्साहित दिख रहे थे ..अपनी प्रस्तुति से पूर्व ही रिहर्सल में मशगूल थे , ताकि जब स्टेज पर पहुंचे तो शानदार प्रदर्शन कर सके को हैरान कर दें . बहरहाल कार्यक्रम अपने नियत समय से शुरू हुआ . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे . उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा बच्चों को समझाया कि कैसे शिक्षा हासिल करके देश का बेहतर और ज़िम्मेदार नागरिक बनना है . वहीँ बाबा बैजनाथ ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन संजय कुमार राय ने बताया कि हमारे विद्यालय के बच्चों ने अथक मेहनत करके बेहतर रिजल्ट हासिल किया अहै , हमारा भी प्रयास है कि हम बच्चों को सम्मानित करें और उनका हौसला बढायें , ताकि भविष्य में वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकें . उन्होंने कहाकि हमारे कई संस्थान हैं जैसे बाबा बैजनाथ जी पीजी कालेज , बाबा बैजनाथ जी फार्मेसी कालेज , बाबा बैजनाथ जी लॉ कालेज , बाबा बैजनाथ जी प्राइवेट आईटीआई कालेज भी है , जिसके माध्यम से हम क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं . उन्होंने कहाकि मुझे उम्मीद है कि हमारे बच्चे मेहनत और इमानदारी से पढेंगे और क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर के रेंज में रह रहे लोगों का जो भरोसा और विश्वास हम पर बना है वो बना रहेगा ..बता दें कि पूरे कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल के जानेमाने एंकर अभय तिवारी ने अपनी आवाज़ से और अपने अंदाज़ से सभी का मन मोह लिया …
