Breaking News

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Spread the love

आजमगढ़ :- हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के
संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव , प्रधानाचार्य विधान तिवारी एवं विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरान्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण एव पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान , वंदे मातरम् और -हजयंडा गीत के उपरान्त रंगारंग कार्यक्रम की
मनमोहकता ने समाँ बाँध दिया । विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये । इसी क्रम में समूह गीत ऐ वतन“ , “मेरे देश की धरती” , आदि तथा
इंटर हाउस गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसकी -हजयंनकार पर लोग हर्षातिरेक से -हजयूम उठे । संस्था के संस्थापक/प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है । आप शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा। प्रधानाचार्य सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता को त्याग कर वस्तुनिष्ठ मानसिकता रखते हुए अपने प्रबुद्ध शिक्षक वृन्द के कुशल निर्देशन से लाभान्वित होने का प्रयास करना चाहिए । इस अवसर पर समस्त छात्र -ंउचय छात्राएँ, अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थें….

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial