रिपोर्ट – मो.शकीब अंसारी
आजमगढ़ :- मुबारकपुर क्षेत्र के अमिलो स्थित राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के मंडल कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी के साथ आवश्यक बैठक कर मंथन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का मजबूती के साथ संगठन कार्य कर रहा था लेकिन कुछ मतभेद होने के कारण कुछ साथी नाराज थे जिसको अब सुलझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एक परिवार है सारे लोग अपने हैं परिवार में थोड़ा ऊंचा नीचा होता है जो आपस में बैठकर हल कर लिया जाता है सभी लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातों का सम्मान करते हुए गिला शिकवा दूर कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कटिबध होकर पूर्ण रुप से कार्य करेंगे, सभी लोगों ने सर्व समिति से पूर्व ज़िला अध्यक्ष कमल सिंह यादव को पुनः ज़िला अध्यक्ष पर सहमति जताई गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रदेश मंत्री विनोद कुमार सिंह, पूर्वांचल प्रभारी कलीम आज़मी ,पूर्वांचल संयोजक विपिन ओझा मंडल, अध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी ,जिला कार्यवाहक प्रभारी, मोहम्मद शाहिद आज़मी मंडल, उपाध्यक्ष फैजान अहमद मंडल उपाध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष सरफुद्दीन आज़मी, जिला सचिव मेराज आलम, तौसीफ अहमद ,इस्तखार अहमद, पूनम जिला संयोजक महिला, डॉक्टर शाहनवाज मंडल उपाध्यक्ष ,गोविंद शर्मा कई अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।
