रिपोर्ट – वसीम अकरम
पुण्यतिथि पर महाराणा जनता पार्टी ने पीएम को पत्रक भेजकर उठाई मांग
आजमगढ़। महाराणा जनता पार्टी द्वारा सिविल लांइस स्थित एक कार्यालय पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इसके बाद महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह व संचालन दिनेश सिंह ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह ने कहाकि महाराणा प्रताप इतिहास के वह पुरोद्धा है, जिन्होंने कभी अपने राज्य को कभी परातंत्र नहीं होने दिया। हमारी पीएम से मांग है कि महाराणा प्रताप जैसे स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त को उचित सम्मान देने के लिए सर्वप्रथम देश के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी, शिक्षण आदि कार्यालयों में महात्मा गांधी और डा अम्बेडकर जैसे महान विभूतियों के बाद उनका चित्र लगाए जाने की घोषणा किया जाए। आज तक उन्हें उपेक्षित रखा गया लेकिन महाराणा जनता पार्टी अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए हर स्तर की लड़ाई लडेगी और पूरे देश में उन्हें सम्मान दिलाने का काम करेगी ताकि आगामी पीढ़ियां उनके बताए राह का अनुसरण कर सकें।
अखिल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहाकि मेवाड़ के स्वाभिमानी योद्धा, राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि अनंत काल तक उनके गौरवगाथा का गुणगान करती रहेगी। धर्म रक्षा के लिए उन्होंने विशाल मुग़ल सेना के सामने चट्टान के भांति अडिग रहे। शौर्यगाथा सदा अजर-अमर रहेगी।
लोक दायित्व के प्रमुख पवन सिंह ने कहाकि वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 ईस्वी में राजस्थान के कुंभगढ़ में हुआ था. उन्हें केवल राजस्थान का ही नहीं बल्कि पूरी भारत का वीर सपूत कहा जाता है। महाराणा प्रताप के पिता का नाम उदय सिंह और माता का नाम महारानी जयवंता बाई था। महान राजपूत राजा महाराणा प्रताप का निधन 19 जनवरी 1597 को हुआ था। उनके गौरवगाथा को जन-जन तक प्रचारित करने के लिए सरकार को और बेहतर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि युवा पीढ़ियों में स्वाभिमान, वीरता का संचार हो सकें।
इसके बाद अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर वीर पुरूष महाराणा प्रताप के चित्र को सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी सहित सभी कार्यालयों में लगाए जाने की पूरजोर मांग की।
इस अवसर पर अरविंद सिंह, चंदन सिंह, पवन सिंह, बदरे आलम, गोपाल सिंह, आकाश राय, गुडलक राय, आदित्य सिंह, आरिफ प्रधान, गोपाल गोंड, अमन, सुजात अली, फरमान अली, शैलेन्द्र सिंह, गौरव राय, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
