Breaking News

ख़त्म हो गयी विष्णुराज और मालती की कहानी ….

Spread the love

संतकबीरनगर :-  ब्लॉगर विष्णुराज और मालती चौहान की कहानी का अंत हो गया .. बताया जा रहा है कि मालती चौहान ने आत्महत्या कर लिया , जबकि विष्णुराज पूछताछ के लिए पुलिस की हिरासत में है . वहीँ कुछ लोगों के ये भी आरोप हैं कि विष्णुराज ने ही संभवतः मालती चौहान को रास्ते से हटा दिया , क्योंकि उसके किसी और लड़की के साथ सम्बन्ध बन गए थे , जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था .मालती की मौत के बाद उसके पिता ने स्थानीय थाने में दहेज़ प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था . वहीँ पुलिस ने मालती के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था ..आज मालती का अंतिम संस्कार बिड़हर घाट में होगा . बहरहाल तीन साल पहले शुरू हुए एक किस्से का ऐसा भयानक अंत होगा ये किसी ने नहीं सोचा था . दोनों की शादी के बाद से जब विष्णुराज और मालती चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया तो रातों रात स्टार बन गए ..लोग बताते हैं कि दोनों की पहली वीडियो ही 100 मिलियन के पार चली गयी थी . खैर जैसे – जैसे ये सफलता के मुकाम पर चढ़ते गए ..वैसे – वैसे इन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया . जानकारी के मुताबिक़ अर्जुन की इन दोनों की लाइफ में इंट्री , विश्नुराज द्वारा अपनी ही पत्नी की शादी अपने ड्राईवर से कराने के पीछे का मकसद था कि इनका वीडियोज आजकल कल वायरल हो रहा था ..जिसकी वजह से ये लोग एक ड्रामा खेल रहे थे ..मलाती की मौत के के एक दिन पहले तक सब ड्रामा हो रहा था ..लेकिन इन दोनों को करीब से जानने वाले लोगों के मुताबिक़ मालती को नहीं पता था ..कि उसकी इतनी बदनामी हो जायेगी …वहीँ लोगों के आरोप ये भी हैं कि विष्णुराज भले ही trp के लिए ये सारा खेल – खेल रहा था , लेकिन उसके दिमाग में साथ – साथ एक साजिश भी चल रही थी  ..और वो साजिश थी मालती को रास्ते से हटाने की साजिश , ताकि वो जिसके प्रेम में पड़ा था उससे वो शादी कर सके .. मालती को जब अपनी बदनामी और अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तबतक बहुत देर हो चुकी थी .. उसने अपनी ज़िन्दगी ही खत्म कर लिया ..और अब वो इस दुनिया में ही नहीं है..मालती और विष्णु राज के घर पर कल संतकबीर नगर के एडिशनल एसपी भी पहुँचे , जहाँ उन्होंने विष्णुराज के परिवार के लोगों से पूछताछ किया ..वहीँ स्थानीय पुलिस ने लापरवाही की हद करते हुए , घटना वाली जगह को न टेप लगाकर घेरा ही और न कमरे को ही बंद किया गया था ..विष्णुराज के घर के लोगों की उस कमरे में आवाजाही भी हो रही थी…  बहरहाल एडिशनल एसपी ने बताया कि मालती के पिता ने पुलिस को जो तहरीर सौंपी है , उसमे उन्होंने ने दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है ..वहीँ शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है , जो रिपोर्ट में आयेगा उसी के आधार पर आगे कार्यवाही होगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial