Breaking News

आजमगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन दक्षिण मुखी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Spread the love

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़, मुख्य चौक पर स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में रौनक

आज़मगढ़ में नवरात्र के शुरु होते ही देवी मंदिरों पर सुबह से भक्तों की गहमागहमी रही। शहर की बात करें तो मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी मंदिर में रविवार को भोर से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था। मंदिर को सजाया गया था और देवी मां का भव्य श्रृंगार किया गया था।

नवरात्रों का आगमन यानि माँ का आगमन। साक्षात जगत जननी के आगमन को लेकर जर्रा जर्रा भक्तिभाव से खिल उठा है।भक्ति के रंग में शहर से लेकर जनपद रंगा नज़र आया। एक तरफ घर आँगन को शुद्ध करने के लिए घर घर में जहां कलश स्थापित हुए तो वहीं मंदिरों में भी माँ के दरबार में भारी भीड़ उमड़ी। चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी के मंदिर में विशेष भीड़ रही। लम्बी लम्बी कतारों में दर्शन पूजन को लोग इंतज़ार करते रहे। यही हाल शहर के अन्य देवी मंदिरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी रहा। प्रथम दिन भक्तों ने माँ शैलपुत्री रूप की अराधना की। मुख्य चौक पर स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर 200 वर्ष से अधिक पुराना है इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी भक्त यहां मन से मुराद मांगते हैं मां दु र्गा उनकी मुराद जरूर पूरी करती है यही कारण है कि आज भी इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त मां दुर्गा के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि दक्षिण मुखी मंदिर तांत्रिक मंदिर माना जाता है इसलिए इस मंदिर में आस्था भक्तों की बहुत अधिक रहती है इस मंदिर में जो भी मनोकामना भक्त मानते हैं उनकी मनोकामना मां दुर्गा जरूर पूरी करती हैं। मां दुर्गा का दर्शन करने आये श्रद्धालु का कहना कि दक्षिण मुखी मंदिर में भक्त जो भी मुराद मां दुर्गा से मांगते हैं, उनकी मुराद मां दुर्गा जरूर पूरा करती हैं और इसी कारण दूर-दूर से लोग दर्शन को आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial