Breaking News

नारद मोह के साथ आज से शुरू होगी पुरानी कोतवाली की श्रीरामलीला

Spread the love

प्रतिदिन शाम को आठ बजे से शुरू होंगी श्रीराम की लीलाएं


आजमगढ़। श्रीरामलीला समिति की बैठक बुधवार की रात को पुरानी कोतवाली स्थित समिति के कार्यालय पर हुई। इसमें नगर क्षेत्र में पुरानी कोतवाली पर होने वाली एकमात्र श्रीरामलीला की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। पहले दिन 3 अक्टूबर को मुकुट पूजा और नारद मोह का मंचन होगा।  
समिति के महामंत्री डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि श्रीरामलीला का मंचन शुभारंभ शुक्रवार की शाम आठ बजे से मुकुट पूजन से होगी। उन्होंने कहा कि इस बार श्रीरामलीला मंडल मिथिला धाम बिहार से आए कलाकारों द्वारा किया जाएगा।  श्रीरामलीला 26 अक्तूबर तक चलेगा। समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने कहा कि श्रीराम भारतीय समाज के एक आदर्श पुरुष हैं और श्रीरामलीला मंचन के माध्यम से हम उनके आदर्शो को आज के युवा पीढ़ी तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। आज भी लोग श्रीरामलीला का मंचन लोग बड़े उत्साह और श्रद्धा से देखते हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि लोगों के अंदर भगवान श्रीराम के प्रति कितना आदर और सम्मान है। इस मौके श्री चंद्र, सुरेश जयसवाल, संतोष,जयप्रकाश,श्रवण भोला सेठ,त्रिलोकी साव, राजीव कुमार, सुरेश केसरी,अजय, पवन,विनायक,आकाश, जयप्रकाश,आदि उपस्थित थे।?

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial