Breaking News

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की हुई मौत, ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

Spread the love

आजमगढ़ :- जोहपतपुर गांव के समीप समय लगभग 10 बजे साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग को तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। ज्ञात हो कि बढ़या (बाबा का पूरा) निवासी रामकृपाल धर द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय रामकेश्वर धर द्विवेदी उम्र लगभग 60 वर्ष जो महादेवपुर गांव से अपने घर बढ़या साइकिल से जा रहे थे कि जोहपत पुर गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर बुजुर्ग के सीने पर चढ़ गया तो चालक वही ट्रैक्टर खड़ा करके फरार हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और ट्रैक्टर समेत शव को भी अपने कब्जे में ले लिया। मृतक पैर से दिव्यांग था जिसकी पत्नी की मौत बहुत पहले ही हो गई थी वहीं इकलौते पुत्र की भी मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक के पास केवल तीन पुत्रियां हैं जिसमें योग माया 40 वर्ष, राम माया 35 वर्ष की शादी हो चुकी है, वही तीसरी पुत्री दिव्यावती 26 वर्ष जो पैर से दिव्यांग है और अपने बुजुर्ग पिता की सेवा सत्कार करती थी। मृतक भिक्षाटन कर अपने पुत्रीयो का पालन पोषण करता था। मौत की खबर सुनते ही मृतक की तीनों पुत्रिया मौके पर पहुंच गई और दहाड़े मार मार कर रोने लगी, जिसको देखकर लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतरौलिया बढ़या मार्ग पर प्रतिदिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर तथा डंपर की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं वही शासन प्रशासन के लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने में असमर्थ नजर आते हैं इसकी सूचना थाना प्रभारी को भी ग्रामीणों द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial