Breaking News

आजमगढ़ : सपा के कार्यक्रम में पुलिसवालों ने पत्रकारों को दिया धक्का…

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

आजमगढ़ : कुश्ती कार्यक्रम में सपाइयों के एजेंट बन गए थाने के एस आई पत्रकारों को धक्का तो सपा नेताओं को सम्मान से मंच तक पहुंचाते रहे
अहरौला। सोमवार को अहरौला ब्लाक के पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर अहरौला बाईपास पर कुश्ती का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पहुंचे थे शिवपाल तय समय से एक घंटा लेट पहुंचे थे भारी बारिश के चलते जहां कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की वही कार्यक्रम में 12:30 बजे  मुख्य अतिथि शिवपाल यादव को पहुंचना था लेकिन वह लगभग 1:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली इस बीच समाचार कवरेज के लिए पत्रकार मंच की तरफ फोटो लेने के लिए बढ़ ही रहा था की अहरौला थाने के एक एस आई फूलन यादव जिनकी ड्यूटी वहां लगाई गई थी वह सपा नेताओं को सम्मान से मंच तक पहुंचा रहे थे और जैसे ही पत्रकारों का ग्रुप फोटो लेने के लिए मंच की तरफ बढ़ा तो उन्होंने पत्रकारों को धक्का देते हुए वाहर जाने के लिए कहा और तत्काल खाली करिए धक्का देते हुए बाहर की तरफ निकलने के लिए कहा जिसे पत्रकारों ने अपना परिचय भी दिया इस दुर्व्यवहार को लेकर पत्रकारों ने नाराजगी जताई  जिसके बाद नाराज पत्रकार कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल आए और तत्काल मामले की सूचना संबंधित थाना अध्यक्ष को भी दी और पुलिस अधीक्षक  को भी मामले से अवगत कराया कुल मिलाकर थाने के एसआई फूलन यादव  सपा के एजेंट की तरह काम करते नजर आए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial