Breaking News

आजमगढ़ जिले में हो रहे अपराधों पर समाजवादी पार्टी ने खोला मोर्चा , आन्दोलन की चेतावनी !

Spread the love

आजमगढ़ में इन दिनों कानून का कम और मनबढ़ अपराधियों का बोलबाला है.अभी हाल ही में थाना रौनापार में शीला देवी मौर्या के दिनदहाड़े निर्मल हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि कल एक दुस्साहसिक वारदात में महाराजगंज थाने के अंतर्गत सरदहा बाजार में सुबह 7:30 पर दूकान खोल रहे बाप बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गयी .इस घटना से जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कानून व्यस्था को लेकर हाहाकार मच गया . जिले में घट रही घटनाओं पर अब सपा मुखर हो गयी है.बता दें कि सपा ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग किया है .सपा नेताओं ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहाकि गरीबों ,पिछड़ा ,दलितों ,अल्पसंख्यकों पर जुल्म और अत्याचार की पराकाष्ठा होती जा रही है .

 

सपा नेता हवलदार यादव , पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव , विधायक नफीस अहमद ने अपने संयुक्त बयान में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि योगी जी की सरकार अपराधियों को खत्म करने या जेल भेजने का दंभ भरती है, लेकिन अपराधियों को भाजपा के नेता व सरकार के लोग ही संरक्षण दे रहे हैं.जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं , छिनैती व अपहरण व फिरौती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहाकि तहसील में थानों का संचालन भाजपा के पदाधिकारी कर रहे हैं. अधिकारी कर्मचारी जनता का आर्थिक शोषण कर रहे हैं .

सपा नेता हवलदार यादव ने कहाकि सदर कोतवाली अंतर्गत हरिहरपुर गाँव में हुई हत्या में जाति के आधार पर मकान पर बुलडोजर चला दिया गया , लेकिन मौर्या समाज व अल्पसंख्यक समाज की हो रही हत्या में अभियुक्तों के घर बुलडोजर नहीं चला …ये सरकार के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है . हवलदार यादव ने  शीला मौर्य प्रकरण का हवाला देते हुए कहाकि उप जिलाधिकारी और तहसीलदार सगड़ी ने आवास देने और विवादित जमीन पर दीवार बनवाने, आर्थिक मदद देने और बड़े लड़के को नौकरी देने का वादा किया था ,लेकिन एक भी कार्य नहीं हुआ बल्कि हीला हवाली कर रहे हैं. सपा पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व दमन को चुपचाप नहीं देखेगी,यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने की भी बात सपा नेताओं ने कही है .

ReplyForward

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial