Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को 10 अगस्त को दिल्ली कूच करें शिक्षक : राजेश सिंह

Spread the love
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पल्हनी की एक आवश्यक बैठक सिधारी स्थित सागर विला पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करे हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब अपने अन्तिम चरण में चल रही है। इसमें बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करानी है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए ही 10 अगस्त को नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में धरना आयोजित है जिसमे भारी संख्या में ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कूच करना है। उन्होंने कहाकि हमारी मांग जायज है और इसके लिए हम लोगों को पूरी ताकत झोंकनी होगी, हमारी जायज मांग और एकजुटता के दम पर सरकार को झुकना होगा तभी पुरानी पेंशन बहाली हो सकेगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक मंत्री संतोष राय ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारी बुढ़ापे की लाठी है जिसे हम हर हाल में ले के रहेंगे।
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधराज सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा मौलिक और  संवैधानिक अधिकार है इससे हमें कोई सरकार वंचित नहीं कर सकती, बहुत से राज्य में पुरानी पेंशन बहाल हुई है, उत्तर प्रदेश सरकार को भी शीध्र बहाली करनी चाहिए।
बैठक में यशवन्त सिंह, देवेन्द्र सिंह, अखिलेश राय, अरुण त्रिपाठी, अंकित मिश्रा,जितेन्द्र यादव, चन्द्र कुमार सिंह,सुनीता सिंह,प्रियंका सिंह, नम्रता पाण्डेय अकबर अली,उपेन्द्र दत्त शुक्ला, प्रमोद भारती, अजीत यादव, कमलेश राम, हेमन्त श्रीवास्तव, इन्द्रासन पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial