Breaking News

आजमगढ़ में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए की जा रही तैयारियां

Spread the love

आजमगढ़ :  जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत एवं सफाई सुनिश्चित कराते हुए सत्यापन प्रमाण पत्र 2 दिन के अंदर प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित बेड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन को जोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ट्रेंड कंसंट्रेटर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए निगरानी समितियों को तत्काल सक्रिय कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस एवं सेंपलिंग एवं टेस्टिंग टीम को सक्रिय करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के लिए आरक्षित प्राइवेट अस्पतालों को भी सतर्क कर दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिटाइजर मास्क एवं आवश्यकतानुसार पीपीटी किट की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय परिसर में थर्मल स्कैनर, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम आदि व्यवस्थाओं को तत्काल सक्रिय कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि बजट में कमी हो तो आवश्यकतानुसार डिमांड प्रेषित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक खर्च की गई की धनराशि का यूसी सर्टिफिकेट भेजना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनान्तर्गत विभागीय समन्वय बनाते हुए पात्र व्यक्तियों का लक्ष्य के अनुरूप गोल्डेन कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस ब्लॉक में लक्ष्य के सापेक्ष कम गोल्डेन कार्ड बनाए गए हैं, उनको चेतावनी पत्र जारी करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इंद्र नारायण तिवारी, एडिशनल सीएमओ डॉ संजय कुमार तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial