Breaking News

आजमगढ़ : युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह/ रुपेश तिवारी 

आजमगढ़,अहरौला। शनिवार को अहरौला पुलिस ने बहन का नंबर शेयर करने पर सत्यम राजभर पुत्र राजेश सोफीगढ़ निवासी को उसके कुछ दोस्तों द्वारा सत्यम को मेहदवारा सिवान में ले जाकर लाठी डंडे से कपड़े उतार कर मारा पीटा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मारने पीटने के आरोपी करन राजभर पुत्र अनिल राजभर को अहिरौला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चले एक सप्ताह पहले मामले में जिसका वीडियो वायरल हुआ था मामले में पुलिस ने लाठी-डंडे से पिटाई करने के आरोपी करन राजभर पुत्र अनिल राजभर मेहदवारा निवासी को मेहीयापार बाजार से 2:15 पर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया और वीडियो बनाने वाला आरोपी बिट्टू राजभर अभी फरार चल रहा है। करन को गिरफ्तार कर अहिरौला पुलिस ने जेल भेज दिया बताते चलें वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक में ने अहरौला थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था पुलिस ने तीस नवंबर को मामले में दो नामजद सहित चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था शनिवार को दोपहर बाद लगभग 2:15 पर एक आरोपी सत्यम राजभर को मारने पीटने के आरोपी करन को मेहियायापार बाजार से गिरफ्तार कर लिया और मामले में जेल भेज दिया। वही पर जब थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने वाला अभी फरार चल रहा है जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial