Breaking News

आज़मगढ़ : भाजपा नेता को पिस्टल सटाने वाले निलंबित एडीओ पंचायत पर फिर हुआ मुकदमा दर्ज

Spread the love

कुछ दिन पहले आज़मगढ़ में एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के बीच विवाद हुआ था …दोनों ही तरफ से मुक़दमे दर्ज हुए …इसके बाद   एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह को निलम्बित भी कर दिया गया ….लेकिन लगता है कि निलंबित एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह की मुश्किलें ख़तम होने का नाम नहीं ले रही हैं ….अब उनके खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 419, 420 के तहत फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज किया गया है.. यह कार्रवाई पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र की तहरीर केआधारपरजांचकेबादकीहै।
बता दें कि एडीओ पंचायत बिलरियागंज शांति शरण सिंह का कुछ दिनों पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया था कि वे गांव में सफाई कर्मी की तैनाती को लेकर एडीओ पंचायत से कहे थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया गया। इतना ही नहीं फोन पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और कलेक्ट्रेट स्थित चाय की एक दुकान पर एडीओ पंचायत ने उन्हें अपना लाइसेंसी असलहा भी सटा दिया। मामले में हरिवंश मिश्रा की तहरीर पर शहर कोतवाली में एडीओ पंचायत के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। वहीं एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह की तहरीर पर भी भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial