Breaking News

आज़मगढ़ पुलिस पर लोडेड तमंचे से फायर,फिर पुलिस ने ….

Spread the love

आज़मगढ़ :- जिले से , जहाँ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपने ही पिता की हत्या करने वाले हत्यारे को गिरफ्तार किया है . बीते १८ अगस्त को ग्राम जिवली थाना बरदह जिला आजमगढ निवासिनी इसरावती देवी पत्नी बाल किशुन ने स्थानीय थाना बरदह पर अपने ही बेटे बबलू पुत्र बाल किशुन पर उसके पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवाया . पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति बाली किशुन टाइल्स का काम करके जौनपुर से वापस  आकर खाना खाकर अपने लडके बबलू का टिफिन लेकर पाही गए . तकरीबन रात १० बजकर २० मिनट पर रूपचन्द सरोज द्वारा फोन कर बताया कि बबलू अपने पिता को लाठी व डण्डो से पीट कर मार डाला और शव पोखरी में फेंक दिया .

तत्काल पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू कर दिया . इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त बबलू जिवली तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में सवारी का इंतजार कर रहा है .

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जिवली तिराहे से अभियुक्त को भोर में 3 बजकर 30 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया . पुलिस आला कत्ल बरामदगी के लिए अभियुक्त को उस जगह ले गयी जहाँ उसने घटना में इस्तेमाल डंडे और अन्य चीज़ों को छिपा रखा था .

आला कत्ल की बरामदगी के दौरान पहले से छुपाये गये लोडेड तमंचे से अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया .  जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त पुलिस की गोली का शिकार हो गया , जिसे इलाज के लिए सीएचसी बरदह भेजा गया जहां से डाक्टरों द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया .

पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे पिताजी मुझे अक्सर काम धंधा करने को लेकर ताना मारते रहते थे . ऐसी ऐसी बाते कहते थे कि बर्दाश्त नही होती थी .  दिनांक 17.08.22 को मैने यह तय कर लिया कि यदि आज कुछ बोलेंगे तो इनका काम तमाम कर दूंगा . अभियुक्त ने बताया कि जैसा उसने सोचा था ,वैसे ही हुआ और आखिर कार उसने अपने पिता की हत्या कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial