Breaking News

तिरंगा स्टाल का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Spread the love

फतेहपुर। जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा स्टाल का उद्घाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया। अभियान प्रमुख जिला महामंत्री उदय लोधी व सहप्रभारी जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया के साथ ही स्टाल प्रमुख धर्मवीर भदौरिया सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तिरंगा फहराकर शुभारंभ किया। यात्रा की अगुवाई युवा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रुद्र मिश्रा ने की। यात्रा पार्टी कार्यालय से निकाली गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा तामेश्वर चौराहा डाक बंगले से सदर अस्पताल होते हुए पत्थरकांटा चौराहा, पटेल नगर चौराहा से विद्यार्थी चौराहा होते हुए बुलेट चौराहा से पुनः पार्टी कार्यालय में समापन किया गया। कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को ओतप्रोत करना है। जिससे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन समूचे जनपद एवं प्रदेश सहित देश के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा फहराया जा सके। शहर के उत्तरी एवं दक्षिणी नगर अध्यक्षों की अगुवाई में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने हेतु समस्त घरों में तिरंगा झंडा लगाने की हुंकार भरी। गगनभेदी नारों के साथ समस्त चौराहा एवं मार्ग गुंजायमान रहा। युवाओं ने ठाना है कि भाजपा के उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी। बताया कि आगामी 9 एवं 10 तारीख को जिले के सभी 23 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, मंडल प्रभारी रामप्रताप सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, गौरव अग्रहरी, विमलेश पांडेय, जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी, राजवर्धन सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शिवम ओमर, जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला, रोहित शर्मा, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, भिटौरा मंडल अध्यक्ष अतीश पटेल, अभिषेक सैनी, आलोक परिहार, गौरव पाल रोहित अवस्थी, मोहित अवस्थी, शुभम तिवारी, सचिन गुप्ता अनूप मौर्य, ऐश्वर्य, विमल राजपूत, महेंद्र मौर्य, रामेंद्र गुप्ता, आशीष सिंह, यश गुप्ता, प्रांजुल मणि केशरवानी, यश प्रताप सिंह, शिवम गुप्ता, यशस्वी दीक्षित, सचिन विश्वकर्मा, सुमित द्विवेदी, अजीत भदौरिया, रितिक ठाकुर, रुद्र कश्यप, अरविंद पाल, अरुण लोधी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नितिन सिंगर, अंकित दीक्षित, प्रशांत सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial