Breaking News

शारीरिक-मानसिक के साथ सामाजिक विकास में योग सहायक : डीएम

Spread the love

फतेहपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के ऑडिटोरियम में योग प्रशिक्षण में प्रमाणन पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को योग का महत्व भी समझाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि योग शरीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में सहायक होता है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए शारीरिक शिक्षा (पीटी शिक्षक) को एंजेल नेचर क्योर संस्थान द्वारा एक माह का योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित योग अध्यापक एवं अध्यापिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को योग सिखायेंगे। योग के लिए छः माह का प्रशिक्षण कक्षा-06 से 08 तक की छात्राओं को दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा भी कराई जाएगी। परीक्षा में सफल छात्राओं को योग प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र एंजेल नेचर क्योर संस्थान द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षित योग अध्यापक छात्राओं को योग सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल है जो उनके जीवन में सार्थक साबित होगी। योग शिक्षा के साथ ही व्यवसाय से जुड़ने का एक माध्यम बनेगा, जो उनके जीवन में व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा। नीति आयोग द्वारा दी गई धनराशि से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करके आच्छादित किया गया है। बालिकाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक सोंच पैदा करने के लिए शिक्षा के साथ ही योग भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। छात्राओं के हृदय में शिक्षा के प्रति एक अलख आरोपित करने का कार्य करें जिससे कि शत प्रतिशत छात्राएं शिक्षा से जुड़कर अपने जीवन को संवार सकें। योग का प्रशिक्षण चयनित अध्यापक पूरी इच्छा शक्ति से लें और पूरे मनोयोग के साथ छात्राओं को योग सिखाकर पुण्य के भागीदार बनें।
एन्जेल नेचर क्योर के पदाधिकारी अंगद सिंह अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, डायट प्राचार्य नजीरुद्दीन अंसारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial