Breaking News

आजमगढ़ में वरिष्ठ छायाकार हरिश चौहान के असामायिक निधन पर शोकसभा का किया गया आयोजन

Spread the love

आजमगढ़। आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में छायाकार हरिश चौहान के असामायिक निधन पर राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायन पाण्डेय प्रेमी की अध्यक्षता में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन मड़या स्थित शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में किया गया। जिसमे उपस्थितजनों द्वारा वरिष्ठ छायाकार हरिश चौहान के जीवनवृत पर प्रकाश डाला गया और संगठन की तरफ से श्रद्धाजंलि दी गई।
राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने कहाकि हरिश चौहान एक जुझारू एवं कर्मठ छायाकार थे। उनके निधन से पत्रकारों में गहरी उदासी छायी हुई है। छायाकार उदय ने कहाकि हम लोगों को साथी हम लोगों के बीच से चला गया, बहुत ही खेद है। छायाकार ज्ञानेन्द्र, धीरू ब्यूरो चीफ पदमनाथ श्रीवास्तव, विरेन्द्र यादव, बीडी कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उधर, अधिशासा अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम आजमगढ के कार्यालय में स्व. अमरजीत सिंह कार्यालय सहायक द्वितीय के निधन पर मजदूर नेता प्रभु नारायन पाण्डेय प्रेमी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रेमी जी ने कहाकि अमरजीत सिंह के निधन से कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। अंत में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति प्रार्थना की गई।
शोकसभा में रामप्रकाश, रामराम मिश्रा, नीतिश सिंह, संतलाल, मनीष यादव, दिलीप कुमार, संजीव उपाध्याय, वीर विक्रम यादव, प्रशांत यादव, शैलेश यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial