आजमगढ़ :- महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में विजय कारगिल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बहुत ही मनमोहक झांकी प्रस्तुत की तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ओ देश मेरे गीत को गाकर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के अंदर जोश भर दिया कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गीत के साथ हुई तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक डी. पी. मौर्या ने बताया कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
विद्यालय के डायरेक्टर ने बच्चों को यह संदेश दिया आप लोग भी हमारे सेना के जवान सलाम करें जिनकी बदौलत हम आज यह दिवस विजय कारगिल दिवस के अपने बना रहे कार्यक्रम के दौरान
विद्यालय के मैनेजर डीपी मौर्य, डायरेक्टर नरेंद्र यादव प्रधानाचार्य राम नयन मौर्य,आनंद मौर्य, शरद गुप्ता एक्टिविटी टीचर,किशन यादव
बबीता यादव,धीरेन्द्र मोहन, रोहित विश्वकर्मा
