Breaking News

संघर्ष से ही होगा निदान : राजेश सिंह

Spread the love

फतेहपुर। समस्या के लिए संघर्ष करते रहें, संघर्ष से ही निदान होगा। यह बात गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने उपस्थित किसानों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
नहर कालोनी के निरीक्षण भवन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक अपरान्ह बारह बजे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने उपस्थिति दर्ज कराई। किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष बिजली एवं पानी की समस्या से अवगत कराया। सभी की समस्या सुनने के बाद श्री चौहान ने कहा कि संगठन समय-समय पर किसानों के हक की आवाज उठाता है। इसलिए संघर्ष का रास्ता अपनाएं तभी निदान संभव होगा। उन्होने कहा कि जिले में बिजली की अघोषित कटौती जमकर की जा रही है यदि विभाग नहीं चेता और विद्युत व्यवस्था पटरी पर न आई तो संगठन आंदोलन के लिए विवश हो जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होने नहरों में पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़े जाने की बात कही। जिससे किसान अपनी फसलों को तैयार कर सके। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, महेंद्र सिंह भदौरिया, पुत्तन दुबे, नागेंद्र सिंह यादव, सोनी सिंह, उमेश सिंह, अंगद सिंह, ऊषा सिंह, रवी मौर्या, भुग्गन, अजय प्रजापति, लवकुश सिंह, छोअेलाल सोनकर, हिमांशु सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial