सामाजिक वानिकी वन विभाग मुहम्मदपुर द्वारा फरिहा नहर के पास 5000 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए ,मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य है इसलिए अधिक से अधिक पौधों को लगाएं।
खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने कहाकि शासन की मंशा के अनुरूप हर विभागों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक पौधों को लगाया जा रहा है ।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनिवास सिंह ने कहा कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा पौधरोपण सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरुण कुमार विश्वकर्मा ,वन दरोगा ,गुलाब चंद्र, संतोष प्रधान, डॉ राजेंद्र यादव, इंजीनियर संजय यादव, अजय सिंह, योगेंद्र पांडेय, उमाकांत मास्टर ,रामचंद्र मास्टर अविनाश मिश्रा आदि लोग उपस्थित हैं
