कहते हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं , ये कहावत आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में में भी साबित हुई है . बसपा प्रत्याशी रहे शाह आलम गुड्डू जमाली ने आज अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए , अपने मतदाताओं , आजमगढ़ की समस्त जनता , समर्थकों , कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया .
उन्होंने चुनाव जीतने पर दिनेशलाल यादव निरहुआ को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि भले ही मैं चुनाव नहीं जीता लेकिन जिले के विकास के लिए , ज़रूरतमंदों को अगर मेरी कहीं भी ज़रुरत होगी तो मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा .
सपा खेमे पर हमलावर होते हुए शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहाकि इनकी गैरत मर चुकी है , ये लोग कहाँ से आते हैं . इनका आजमगढ़ से क्या सम्बन्ध . ये लोग हमेशा लोगों को धोखा देते है , जब चुनाव हारते हैं तो सीधा मुस्लिम समुदाय को दोषी ठहराते हैं . जमाली ने कहा आप होते कौन हैं ऐसा कहने वाले . जमाली ने कहाकि 24 के आम चुनाव में इनका पूरी तरह से सफाया हो जाएगा .
गुड्डू जमाली ने कहाकि रिकार्ड के तौर पर भले ही मैं हारा हुआ हूँ , लेकिन यहाँ की जनता ने जो प्यार और स्नेह दिया है उसे मैं पूरी ज़िन्दगी नहीं भूल सकता हूँ
