Breaking News

आज़मगढ़ : धर्मेन्द्र यादव ने चुनाव हारने के बाद कहा , फिर लड़ेंगे , जीतेंगे !

Spread the love

आजमगढ़ :- लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद धर्मेन्द्र यादव ने लखनऊ लौटने से पहले लोकसभा सदर अंतर्गत विधानसभाओं में गए और अपने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से मुलाक़ात करके उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी कड़ी में धर्मेंद्र यादव मुबारकपुर के बड़ी अर्जेन्टी भी पहुँचे और लोगों का आभार व्यक्त किया… उन्होंने कहा कि मैं वोटों की गिनती में जरूर हार गया हूं ..लेकिन लोगों ने अपने प्यार और स्नेह से एक ऐसी जीत दिलाई है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता…

धर्मेंद्र यादव इसके बाद मदरसा जामिया अशरफिया पहुंचे,  जहां उन्होंने शिक्षकों और अन्य ज़िम्मेदारों का शुक्रिया अदा किया और अगले चुनाव में कामयाबी की दुआ की दरख्वास्त किया .धर्मेंद्र यादव ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जो कमियाँ कहीं रह गयी उसे हम और बेहतर करेंगे।वहीँ आम जनमानस में धर्मेन्द्र यादव के उस बयान की भी चर्चा रही जिसमे उनहोंने हार के लिए मुसलामानों को दोषी ठहरा दिया , जबकि ऐसी भी बातें निकलकर आयीं कि इस बार यादव समाज ने दिनेशलाल यादव निरहुआ को भी वोट दिया .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial