Breaking News

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी पार्टी : विपिन

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होने अभी से लोकसभा व निकाय चुनाव में जुट जाने का कार्यकर्ताओं से आहवान किया।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ निकाय चुनाव में जुट जाएं। ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ही विधायक एवं सांसद बनाता है। संगठन से बड़ा कोई नहीं है। जुलाई माह में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि पार्टी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है। इसलिए सभी नेता व कार्यकर्ता तन-मन से लग जाएं। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकजुट होकर उत्पीड़न का विरोध करेंगे। बैठक का संचालन डीडी कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, दलजीत निषाद, नफीस उद्दीन, रईस अहमद, राजू साहू, रहीम राईन कादरी, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, जयकरन यादव, संगीता राज पासी, आजम खान, अमित मौर्या, जगनायक सचान, अय्यूब खान, नूरूल हुदा, चौधरी मंजर यार, कपिल यादव, तरन्नुम परवीन, रेशमा सिद्दीकी, तेज सिंह यादव, दीपक साहू, मो. आरिफ, दिलशाद हुसैन, सोनम पासी, प्रतियोग यादव, मो. ताबिश, अभिषेक पासी, संदीप कुमार सैनी, शिमला राज सरोज, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial