Breaking News

नाली बंद करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं को पीटा

Spread the love

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा (ऐरायां मशायक) में शनिवार की दोपहर नाली बंद करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। जिससे तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध एनसीआर दर्ज कर घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार अहिरन का पुरवा (ऐरायां मशायक) गांव में शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे नरेश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, भूप सिंह पुत्र सुरेश व बब्लू सिंह पुत्र नरेश सिंह नरेंद्र सिंह के घर की नाली मिट्टी पुराई कर बंद कर रहे थे। यह देख नरेंद्र की पत्नी आशा देवी, पल्लवी 11 वर्ष पुत्री राजेंद्र, ललिता देवी पत्नी बड़कू ने नाली पुराई करने से मना किया तो दबंगों ने लाठी-डंडा से महिलाओं को पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर आए पड़ोसियों को देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिवारीजन घायल महिलाओं को लेकर थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने घायल आशा देवी, पल्लवी व ललिता को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। पुलिस ने नरेश सिंह, भूप सिंह व बब्लू सिंह के विरूद्ध एनसीआर में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial