हरदोई :- प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना होगा कुछ इसी सोच के साथ रविवार को हरदोई में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया और पौधारोपण किया गया।
रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्रवण देवी शक्तिपीठ परिसर में वन विभाग के द्वारा पौधरोपण किया गया।इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में कई स्थानों पर पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ इसमें अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि तथा आम लोगों ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को प्रदर्शित किया।इस दौरान डीएफओ रवि शंकर शुक्ल ने कहा कि पेड़ पौधे ही हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मेन उद्देश्य पर्यावरण का बचाव तथा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
