Breaking News

यादव समाज के लोगों को होना होगा संगठित : कप्तान सिंह

Spread the love

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि यादव समाज के लोगों को अब संगठित होना होगा। तभी उनके हक की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का भी आहवान किया। इससे पूर्व उनका समाज के लोगों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव लखनऊ पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग इकट्ठा हुए। फतेहपुर जनपद के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने समर्थकों संग प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात अपने संदेश में श्री यादव ने कहा कि समाज को एकजुट होना होगा। समाज के कई लोगों का उत्पीड़न किया गया है। समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एकजुटता से ही हक की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होने समाज के लोगां से संगठित होकर एक मंच पर आने की अपील की। उन्होने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का भी आहवान किया। शिक्षा से ही समाज की तरक्की होती है। उन्होने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि समाज के हक की लड़ाई के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के साथ चलेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के परम गुरु उदय प्रताप यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रमोद चौधरी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा यादव, कॉपरेटिव बैंक कानपुर के पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, लखनऊ शहर अध्यक्ष/पूर्व पार्षद दिनेश यादव, अवध राज यादव, प्रदेश सचिव/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जननायक सिंह यादव, विनोद यादव, कौशांबी जिलाध्यक्ष धीर सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, नर सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial