Breaking News

गाय का मूत्र छिड़कने से दूर होंगी घर की बाधाएं : धर्मपाल

Spread the love

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोमूत्र छिड़कने से घर की बाधाएं दूर होंगी। विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने अपना अनोखा ज्ञान बताते हुए कहा कि गाय के मूत्र में गंगा मईया का वास होता है। इससे घर का वास्तुदोष हो या फिर अन्य कोई बाधा सभी दूर होती हैं। केवल सरकार के सहयोग से गोशालाएं संचालित नहीं हो सकती। इसमें सभी को हिस्सा लेना होगा। उन्होने कहा कि अब मदरसों में भी सभी विषयों की शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रगान अनिवार्य किया गया।
बांदा जाने से पहले जिले में उन्होने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों से भेंट की। इसके बाद जिले के आला अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक कर गोशालाओं से संबंधित कई निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होने गाय को माता कहतेे हुए कहा कि गाय के मूत्र में गंगा मईया का वास होता है। गाय के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है। गोमूत्र को घर में छिड़कने से घर की सारी बाधाएं दूर होती हैं। गोशालाओं में गायों की दुर्दशा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि गोशालाओं के सुधार के लिए सरकार सतत प्रयासरत्न है। जल्दी ही समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि केवल सरकारी सहयोग से गोशालाएं नहीं संचालित की जा सकती हैं। उन्होने कहा कि गोशालाओं के संचालन में जनता का सहयोग जरूरी है। इसके लिये जनता व समाज सेवियों को सहयोग करना चाहिये। गाय हमारी माता है। उसमें बहुत सी खूबियां हैं और वह जन कल्याणकारी है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होने स्पष्ट किया कि सरकार के सहयोग से गोशालाओं का संचालन संभव नहीं है। उन्होने कहा कि सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये गये हैं कि जहां भी चारागाह की जमीन हैं उनका सीमांकन कराया जाये और उन्हें अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाये, जिससे गोशाला की गायों के लिए उसमें चारा पैदा किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक कंपनी ने सरकार से बात की है। वह कंपनी गाय को गोबर दो रुपये प्रति किलो गोशालाओं से खरीदेगी और उससे सीएनजी गैस बनायेगी। इससे गोशालाएं आत्म निर्भर बनेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि गाय का दूध देना बंद होने पर जो पशु पालक गाय छोंडेगा उसके खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। गाय छोंडने की सूचना लेखपाल,़ पंचायत कर्मी, चौकीदार स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देंगे और पुलिस मुकमदा दर्ज कर जिम्मेदार व्यक्ति को जेल भेजेगी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब मदरसों को राष्ट्रीय जोडने का शासनादेश जारी कर दिया गया। प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। मदरसों में अरबी, फारसी, उर्दू के साथ ही अन्य विषयों की भी शिक्षा दी जायेगी। मंत्री बनने के बाद पहली बार आये पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि अभी तक मदरसों में केवल मजहबी शिक्षा दी जाती थी, लेकिन आज से सभी मदरसों में अरबी, फारसी, उर्दू के साथ हिंदी, गणित, विज्ञान, तकनीकी शिक्षा आदि भी शुरू करा दी गयी है। उन्होने कहा सूबे के सभी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। अब हर दिन मदरसों में भी अन्य स्कूलों की तरह राष्ट्रगान गाया जायेगा। एक सवाल का उत्तर देने से बचते हुये उन्होंने कहा न्याय सबकों, तुष्टीकरण नहीं। बिना किसी पार्टी नेता का नाम लिये उन्होने कहा कानून अपना काम करेगा। भाजपा सरकार अगर किसी गरीब हिंदू को गैस सिलेंडर मुफ्त में दे रही है तो गरीब मुस्लिम को भी वहीं सुविधा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial