Breaking News

धूप की बढ़ती तपिश से लोग बेहाल

Spread the love

फतेहपुर। दिन प्रतिदिन तापमान मे हो रही वृद्धि ने आम जनानस को गर्मी से बेहाल कर दिया है। सूरज की बढ़ती तपिश के कारण आसमान से आग बरस रही है। वहीं लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को घरों मे दुबकने पर मजबूर कर दिया है। विगत दिनों हुई बूदाबादी के कारण तापमान मे गिरावट आयी थी। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। परन्तु मई शुरू होते ही सूर्य देवता ने गर्मी का कहर ढाना शुरू कर दिया था। तापमान मे हो रही तीव्र वृद्धि और लू के थपेड़ों ने और विकराल स्थिति पैदाकर दी है। जिससे लोग घरों मे कैद होने को मजबूर हो गये हैं।
बुधवार को गर्मी के कारण अपने काम से निकलने वाली महिलाओं को स्कार्फ व पुरूषों को अगौंछा का सहारा लेना पड़ा। वहीं कामकाजी महिलाएं व पुरूषों को गर्मी मे लू के थपेड़ों को सहने को मजबूर है। गर्मी की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मई माह अभी शुरूआत ही हुयी है और कूलर व पंखा फेल साबित हो रहे हैं। सूर्य देवता के प्रकोप से लोगों को निजात मिलने के अभी कोई आसार नही दिख रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आगे आने वाले दिनों मे तापमान मे और बढ़ोत्तरी हो सकती है ऐसे मे लोगों को मानसून आने तक गर्मी से राहत मिलने की कोई सम्भावना नही दिख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial