Breaking News

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का कौशाम्बी जनपद जाते समय स्थानीय कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से लादकर जोरदार स्वागत किया और गर्मजोशी से नारेबाजी किया।
बुधवार को चौडगरा कस्बे से गुजर रहे तीन बार के विधायक रहे व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कानपुर से कौशांबी जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई का भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौडगरा कस्बे में काफिला रोककर ओवरब्रिज नीचे फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता दीपक सिंह चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक शिवशंकर सिंह परिहार, ओम सिंह भदौरिया, आलोक गौड़, धीरेंद्र सिंह, उदित सिंह, रामप्रकाश सविता, प्रेमप्रकाश तिवारी, रवि सिंह आदि ने स्वागत किया। कस्बे में कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत से गदगद प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने कहा कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी ने सभी वर्गा का ख्याल रखा है। कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा में ही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial