Breaking News

प्रयागराज आखरी जुमा पर मस्जिदों के अन्दर ही पढ़ी गई जुम्मतुल विदा की नमाज़

Spread the love
रिपोर्ट – परवेज आलम, मोसिम खान
प्रयागराज : शहर भर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों के साथ चौक जामा मस्जिद ,चक शिया जामा मस्जिद ,रौशनबाग़ की शाह वसीउल्लाह मस्जिद मे अहले इसलाम के बाशिन्दों ने बारगाहे खुदावन्दी मे जुम्मतुल विदा की खास नमाज़ मे बारगाहे इलाही मे सजदा कर पेश इमाम की पीछे खड़े हो कर नमाज़ अदा की।चौक की जामा मस्जिद मे न्यायालय व शासन प्रशासन की गाईड लाईन पर अमल करते हुए इमाम रईस अख्तर हबीबी की क़यादत मे मस्जिद के अन्दूरुनी हिस्से मे ही जुम्मतुल विदा की नमाज़ अदा की गई।वहीं शाह वसीउल्लाह की मस्जिद रौशनबाग़ मे पेश इमाम मौलाना अहमद मकीन की क़यादत में सैकड़ो लोगों ने एक सफ मे सजदा ए परवरदिगार अन्जाम दिया।चक शिया जामा मस्जिद मे भी इस बार सड़क पर नमाज़ नहीं हुई।शिया जामा मस्जिद के इन्तेज़ामकारों व मुतावल्ली ने पहले ही क़ौमो मिल्लत को संदेश भेज कर सड़क पर नमाज़ नही होने के हालात से आगाह कर दिया था।शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम हसन रज़ा ज़ैदी ने ११:५९ पर अज़ान के बाद खुत्बे मे माहे रमज़ान और जुम्मतुल विदा की फज़ीलत बयान की।एक घन्टा चले खुत्बे के बाद लगभग १ बजे जमात खड़ी हुई।बड़ी संख्या में लोगों ने बाजमात नमाज़ पढ़ी मूल के खुशहाली अमन-चैन के लिए दुआ भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial