Breaking News

आजमगढ़: “झुकाकर सर तेरी मोहब्बत का एहतेराम करते हैं” तमसा काव्य मंच का होली मिलन समारोह

Spread the love

आजमगढ़ जिले की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था तमसा काव्य मंच का होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” संस्था के संस्थापक/प्रबंधक युवा गीतकार राकेश पाण्डेय सागर के संयोजन एवम् संस्था के महामंत्री राजकुमार आशीर्वाद के संचालन में रविवार को आजमगढ़ शहर के प्रसिद्ध मारवाड़ी धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरिहर पाठक जी ने की। काव्यगोष्ठी का प्रारम्भ वरिष्ठ कवि रुद्रनाथ चौबे रुद्र जी की सरस्वती वन्दना से हुआ।वरिष्ठ कवि बालेदीन बेसहारा ने ‘ जेकर फागुन,तेकर फागुन हमरे लिए त कटार ह फागुन’ सुनाकर तृप्त कर दिया। युवा गीतकार राकेश पाण्डेय सागर ने “यह प्रेम का है आचमन, स्वीकार कर लो प्रियतमा” सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ गीतकार राजकुमार आशीर्वाद जी ने अपनी रचना”झुकाकर सर तेरी मोहब्बत का एहतेराम करते हैं”सुनाकर समा बाँधा।राजस्थान से पधारे वरिष्ठ कवि व गीतकार वैभव वर्मा ने “राज जाने क्या होगा, उनके मुस्कुराने में”सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि कौशल राय ने अपनी अपने भोजपुरी छन्दों के माध्यम से मन मोहा।लालबहादुर चौरसिया ने ” मचलकर नेह जब बरसे,समझना तब ये होली है ” सुनाया। कार्यक्रम में मऊ जनपद से पधारे दिनेश राय,हरिलाल राजभर, आजमगढ़ के महेंद्र मृदुल,सरोज यादव, राजनाथ राज,घनश्याम यादव, अंकुर सहाय श्रीवास्तव,अंबारिश् श्रीवास्तव, अभिराज बेदर्दी, जितेंद्र कुमार नूर आज़मी,ताज आज़मी, जय हिंद सिंह हिंद,राकेश चौरसिया, रोहित बारी,सुरेंद्र सिंह चांस,विपिन पाठक सहित दो दर्जन से अधिक कवियों ने काव्य पाठ किया।कार्यक्रम में युवा समाजसेवी विवेक पांडेय “देवा” एवं आजमगढ़ जिले के राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात लोक गायक आदर्श कुमार मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial