Breaking News

आजमगढ़ : पुलिस ने गोकशी करने वालों को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – आमिर खान 

आजमगढ़ :-  निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव के पास स्थित शारदा सहायक खंड नहर के समीप मुखबीर द्वारा गोकशी की सूचना पर पहुंची निजामाबाद पुलिस ने घेराबंदी करके पांच अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जबकि 3 फरार हो गए । पकड़े गए अभियुक्तों में प्रेम धरकार पुत्र लालचंद धरकार निवासी फरिहा, सलाहुद्दीन नट पुत्र सौदागर नट निवासी फरिहा, अलीहार उर्फ पिल्लू पुत्र मंजूर निवासी सुराई, आसिफ पुत्र उमर निवासी रसावां थाना दीदारगंज ,समीम पुत्र मंजूर निवासी सुराई को सुबह 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 7 किलोग्राम गौ मांस सीगं पूछ गोवंश का अपशिष्ट रस्सी  चाकू लकड़ी का ठीहा और गाय काटने के उपकरण सहित दो अदद कट्टा  दो  कारतूस 315 बोर मौके से बरामद किया गया । फरार हुए अभियुक्तों में शाहबाज पुत्र अबू तालिब, गुड्डू पुत्र फरियाद और मकसूद पुत्र शब्बीर निवासी फरिहा हैं पकड़े गए अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान करके जेल भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial