आजमगढ़ :- होली के अवसर पर नई राह फाउंडेशन के बच्चों के लिए गौरीशंकर घाट पर होली समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों मे चित्रकला प्रतियोगिता हुई साथ ही बच्चों ने अबीर गुलाल उड़ा कर होली का पर्व मनाया।
इस होली समारोह का आयोजन फाउंडेशन की संस्थापिका साक्षी पांडेय व संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली मनाई व बच्चों को होली के पावन पर्व का महत्व बताया। शरद गुप्ता ने कार्यक्रम को संचालित किया
इस अवसर पर बच्चों को गुझिया व अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी गई।
गौरीशंकर घाट पर स्थित बस्ती के लगभग 60 बच्चों को साक्षी पांडेय व उनके सदस्यों द्वारा यहां मुफ़्त में शिक्षा प्रदान किया जाता है तथा उनको अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर तपस्या सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान के सचिव अभिषेक राय जी तथा मनन पांडे , मनोज अंगुरिया,नारी शक्ति संस्थान की सदस्य शिला दुबे जी सुधा पांडे और बिंदु मिश्रा उपस्थित रही।
साथ ही संस्था के सदस्य सौरव सिंह राठौर, सक्षम पांडे, दर्शिता आनंद, शिवांगी पांडे ,दिव्यांशु पांडे, आदित्य चौधरी ,अंकित पाठक, वंशिका सेठ, स्मिता, कृष्ण तिवारी ,अंशुमन राय, आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – राहुल मौर्या
