Breaking News

भंडारे का श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

Spread the love

फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज इलाके में शिवजी विराजमान साईं मंदिर में शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख मलवां सुरेंद्र सिंह गौतम के नाती दिव्यांश सिंह के जन्म दिन पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हुए साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजक सुरेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि नाती के जन्मदिन पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी यह भंडारा संचालित किया गया। शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा दोपहर 11 बजे से देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह गौतम, पत्तर तिवारी, सुरेश शुक्ला, आकाश तिवारी, अंकित तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार, आशीष शुक्ला, धर्म सिंह गौतम, अरविंद कुमार सिंह, रामश्री गौतम, जिला पंचायत सदस्य मौहार प्रीति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial