Breaking News

प्रयागराज ईकाई क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने मतदान हेतु ग्रामीणों को किया जागरूक, दिलाई शपथ 

Spread the love
छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान- परवेज आलम
घूरपुर/प्रयागराज : मतदाताओं  को जागरूक करने के लिए प्रयागराज क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम वा जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व मे क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों मे विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों को जागरूक किया गया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया की मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने लोगों को बिना किसी भय, लालच, जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज एवम देश के विकास हेतु मतदान की शपथ दिलवाये।इलाहाबाद क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम व जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी के द्वारा विगत दस वर्षों से निरंतर पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा,विधानसभा चुनावों मे भी मतदाताओं को जागरूक किया जा चुका हैं।इसके साथ ही उन्होंने बेटियों की शादी, जल संरक्षण, पर्यावरण आदि क्षेत्रों मे व्यापक पैमाने पर सामाजिक कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने मत की ताकत को समझाते हुए विकास, सुरक्षा, शिक्षा आदि क्षेत्रों मे बहुतायात प्रगति हेतु मतदान की अपील किये।आगे उन्होंने यह भी कहा कि मतदान एक आदर्श नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी हैं। इसलिए राष्ट्र के उत्थान हेतु मतदान अवश्य करें।उक्त अवसर पर छविनाथ पाठक, राशिद हयात, राजकरन पटेल, सागर केसरवानी, नेहा पटेल, इफ्तिखार अहमद, मोसिम खान, मोहम्मद हनीफ, अवनीश सोनकर नियमत हुसैन, मोहम्मद सैफी, प्रधान प्रतिनिधि गौहनिया राजेश साहू आदि लोग मौजूद रहे
संवाददाता : राजेश चतुर्वेदी, छविनाथ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial