Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी ने भी विजय के लिए बढ़ाए कदम

Spread the love

फतेहपुर। सदर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहसिन खान की पत्नी भी चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए घर से निकल पड़ी है। वह महिलाओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों से पति को एक बार विधायक बनाकर लखनऊ तक पहुंचाने की बात कर चहुमुखी विकास का दम भर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी मोहसिन खान की पत्नी नेहा बेगम महिलाओं के साथ टोली बनाकर जनसंपर्क के लिए सुबह से ही निकल गईं। लोगों के बीच पहुंच कर पत्नी नेहा बेगम ने कहा कि सपा, बसपा व भाजपा को शहर की जनता ने कई बार भरोसा कर जिताया है। इस बार उनके पति पर भरोसा करके विधायक बनाने का काम करें। जिससे शहर का रुका हुआ विकास हो सके। प्रत्याशी की पत्नी ने कांशीराम कॉलोनी गडरियन पुरवा, काशीराम कॉलोनी महर्षि विद्या मंदिर, आबूनगर रेड़इया, लाला बाजार, पीरनपुर आदि मुहल्लों में पहुंच कर पति के पक्ष में वोट की मांग किया। इस दौरान उनके साथ जैतून बेगम, मोमना बेगम, सानिया, नुजरत नूर, रोशनी, नफीसा बेगम, चांदनी, सोफिया, नगीना, हसीना आदि महिलाएं रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial