Breaking News

सपा प्रत्याशी की पत्नी ने घर-घर मांगा विजय का आशीर्वाद

Spread the love

फतेहपुर। सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी की पत्नी भी इस बार अपने पति को विजयी बनाने के लिए कमर कस ली है। वह भी महिलाओं के साथ हर दिन घर-घर पहुंच कर माथा टेक रही हैं और पति को विधायक बनाए जाने के लिए मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी की पत्नी रेनू लोधी ने महिला सभा की प्रदेश सचिव नफीसा बानो, तरन्नुम परवीन, जुगनू बेगम, आरती देवी, सुचि द्विवेदी, वंदना लोधी, श्यामपति लोधी, राजकली, शहनाज, हमीदुल, ममता के साथ शहर के देवीगंज, झाऊपुर, आबूनगर, सैयदवाडा में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर सपा सरकार की नीतियों को बता कर मतदाताओं से पति को आशीर्वाद देकर विजयी बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial