खागा/फतेहपुर :- आप मतदाता हैं और किसी कारणों से आपका मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो परेशान होने की आवश्यक्ता नहीं है। आयोग ने ऐसी स्थिति में मतदान के लिए 12 अतिरिक्त विकल्प दिए हैं। मतदाता इन विकल्पों की मदद से अपना वोट कर सकता है।
चुनाव का डंका बज चुका है। सारे दलों के प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। अब चुनाव आयोग मतदान का सकुशल संपन्न कराने में जुट गया है। अपने जिले में 23 फरवरी को मतदान होना है। अपने तहसील क्षेत्र मे लगभग सात लाख मतदाता अपने मतधिकार का प्रयोग कर नई सरकार का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए पहचान पत्र को ही पहला विकल्प बनाया गया है। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये गए हैं। उनके पहचान पत्र डाक द्वारा उनके निवास स्थान पर भेजे जा रहे हैं। अपने एरिया के संबंधित पोस्टमैन से संपंर्क कर अपने पहचान पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बताया कि पहचान पत्र के अलावा 12 अतिरिक्त विकल्प भी लागू कर दिये हैं। जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, पेंशन कार्ड, फोटो युक्त अन्य पेंशन कार्ड शामिल किया गया है। इन प्रपत्रों को संबंधित मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी को दिखाकर मतदान किया जा सकता है।
