Breaking News

पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल की साफ-सफाई शुरू, पालिका के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Spread the love

फतेहपुर :- विधानसभा चुनाव के तहत जिले में 23 फरवरी को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जानी है। इसके पहले ही सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल शान्तीनगर स्थित विज्ञान भवन की पालिका के सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई शुरू कर दी। पालिका के अधिकारियों ने कार्य का निरीक्षण कर तेजी लाने की हिदायत दी।
नगर पालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ व मो. हबीब विज्ञान भवन पहुंचे। जहां पालिका कर्मचारियों द्वारा की जा रही साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया। श्री गौड़ ने सफाई कर्मचारियों को चेताया कि कार्य को ससमय पूर्ण कर लिया जाएं। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। मैदान को बराबर कर लिया जाए। जहां-जहां गड्ढे हां उनको भी दुरूस्त कर लिया जाए। उन्होने बताया कि कार्य को निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा। पालिका पोलिंग पार्टियों के लिए विद्युत के साथ-साथ पानी का भी इंतजाम करेगी। इस मौके पर अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial